Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्यटन क्षेत्र में 69 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

हमें फॉलो करें पर्यटन क्षेत्र में 69 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
, सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (18:20 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि अगले कुछ वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे और 2022 तक इस क्षेत्र से जीविका अर्जित कर रहे लोगों की संख्या 1.3 करोड़ से अधिक होगी। 2013 में पर्यटन क्षेत्र में 69 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ था।
 
पर्यटन मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से यात्रा, पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में मानव संसाधन की जरूरत को लेकर तैयार रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि 2022 तक पर्यटन क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की संख्या 1.3 करोड़ से ज्यादा होगी।
 
मंत्री ने कहा कि इस रिपोर्ट के अनुसार, 2013 में पर्यटन क्षेत्र में 69 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ था और 2022 तक 69 लाख और लोगों को इस क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।
 
शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उनके मंत्रालय और दूसरे विभागों की ओर से चलाए जा रहे कई कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवसेना ने कहा, देवेंद्र फडणवीस लें योगी से सबक...