Publish Date: Mon, 12 Jun 2017 (11:50 IST)
Updated Date: Mon, 12 Jun 2017 (11:58 IST)
नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सांसद बेटी मीसा भारती को सोमवार को आयकर विभाग के सामने पेश होना है। मीसा भारती पर 1,000 करोड़ रुपए के कथित बेनामी भूमि सौदों और कर चोरी का आरोप है।
इस मामले में पिछली बार 6 जून को जारी समन का पालन नहीं करने पर मीसा भारती पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था और साथ ही नए सिरे से समन जारी कर 12 जून को आईओ के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। इंकम टैक्स विभाग इस दंपति के खिलाफ 1,000 करोड़ रुपए के कथित जमीन सौदे और इंकम चोरी की जांच कर रहा है।