Publish Date: Sun, 14 Oct 2018 (09:53 IST)
Updated Date: Sun, 14 Oct 2018 (09:59 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के इस्तीफे के लिए बढ़ रहे दबाव के बीच वे रविवार को विदेश दौरे से दिल्ली लौट आए हैं। यौन उत्पीड़न पर सवालों पर उन्होंने कहा कि मैं बाद में इन आरोपों पर जवाब दूंगा और अपना बयान भी जारी करूंगा।
गौरतलब है कि #MeToo अभियान के तहत करीब 10 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन महिला पत्रकारों में एक विदेश महिला पत्रकार भी शामिल है।
माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के इस्तीफे के लिए बढ़ रहे दबाव को देखते केंद्र सरकार और भाजपा जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में भाजपा पहले केंद्रीय मंत्री से उनका पक्ष सुनना चाहती है।