Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'बेटी बचाओ' पर अमिताभ बच्चन बोलेंगे

हमें फॉलो करें 'बेटी बचाओ' पर अमिताभ बच्चन बोलेंगे
, शुक्रवार, 27 मई 2016 (23:36 IST)
मुम्बई। नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने के मौके पर शनिवार को इंडिया गेट पर आयोजित समारोह में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान पर अपनी बात रखेंगे।
         
             
सुपर स्टार ने आज यहां अपनी फिल्म 'टी ई 3एन' के संगीत लांच के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 28 मई को इंडिया गेट पर नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर जो कार्यक्रम हो रहा है, उसमें वह 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के बारे में बताएंगे।
                    
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान मोदी सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका मकसद लड़का-लड़की अनुपात के अंतर को कम करना है।
                     
अभिनेता आर माधवन की मेजबानी में हो रहे इस कार्यक्रम के बारे में बच्चन ने कहा कि कार्यक्रम में मुझे एक छोटे हिस्से की मेजबानी का न्यौता मिला है, मुझे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ा गया है और यह शो मैं करूंगा।
 
गौरतलब है कि सुपर स्टार के इस कार्यक्रम से जुड़ने को लेकर कांग्रेस समेत अन्य कई वर्गों से सवाल खड़े किए गए थे। बच्चन का नाम कथित रूप से पनामा पेपर्स में आने के बाद से विवाद खड़ा हुआ है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBSE 10वीं के परीक्षा परिणाम कल होंगे घोषित