Publish Date: Wed, 14 Sep 2022 (15:39 IST)
Updated Date: Wed, 14 Sep 2022 (15:47 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बुधवार को जातियों को लेकर बड़ा फैसला किया। गोंड समेत कई जातियों को अनुसूचित जाति (SC) से हटाकर अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया गया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि देश के 5 राज्यों के जातियों को अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित किया गया है। यह फैसला नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की सूची में बृजिया समुदाय को जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए कानून लाने का वादा किया था। गोंड जाति की 5 उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी, राजगोंड को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है।