Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 8 April 2025
webdunia

दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बदली तोहफा नीति, सरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Modi government
, मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (16:44 IST)
नई दिल्ली। दिवाली से पहले मोदी सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफे स्वीकार करने की वित्तीय सीमाओं को बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 3 गुना बढ़ोतरी कर इस सीमा में छूट दी गई है।
 
उन्होंने हाल में संशोधित किए गए नियमों का हवाला देते हुए बताया कि समूह ‘अ’ और ‘ब’ श्रेणियों के तहत आने वाले अधिकारियों को 5,000 रुपए से अधिक का तोहफा सरकार की मंजूरी के बिना नहीं स्वीकार करना चाहिए। इससे पहले कर्मचारियों के इन समूहों के लिए तोहफा स्वीकार करने की सीमा 1,500 रुपए थी।
 
इसी तरह समूह ‘स’ के कर्मचारी सरकार की मंजूरी लिए बिना अब 500 रुपए की बजाए 2,000 रुपए तक की भेंट स्वीकार कर सकते हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि सीमा में यह संशोधन तीन अखिल भारतीय सेवाओं- भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय डाक सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए तय सीमा के बराबर लाने के लिए किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरेन्द्र मोदी ने नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी को दी मीडिया से 'बचने' की सलाह