Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में केजरीवाल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, जानिए क्या रहा दिल्ली CM का रिएक्शन

हमें फॉलो करें गुजरात में केजरीवाल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, जानिए क्या रहा दिल्ली CM का रिएक्शन
, मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (14:24 IST)
अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव (gujarat assembly election 2022) के मद्देनजर एक बार फिर गुजरात पहुंचे। इस बार केजरीवाल वडोदरा पहुंचे हैं। जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका स्वागत मोदी-मोदी के नारों के साथ हुआ। हालांकि केजरीवाल इससे विचलित नहीं हुए मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। 
 
केजरीवाल जब एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद उनके समर्थकों ने भी नारेबाजी की, लेकिन उस समय विचित्र स्थिति निर्मित हो गई कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगा दिए। हालांकि इसका केजरीवाल पर कोई असर नहीं हुआ, वे पूरी तरह सहज दिखाई दिए। वे हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए। 
 
अहमदाबाद में हुआ था विवाद : केजरीवाल यहां कुछ कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। पिछली बार अहमदाबाद में भी उन्होंने टाउन हॉल समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बात की थी। उन्होंने गुजरात में ऑटो-रिक्शा चालकों, वकीलों और अन्य लोगों से बात की थी। इस दौरान वे एक रिक्शा चालक के घर ऑटो से खाना खाने भी गए थे। ऑटो में जाते समय पुलिस द्वारा रोके जाने पर काफी विवाद भी हुआ था। 
 
भाजपा से निकम्मी पार्टी कोई नहीं : केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा से निकम्मी पार्टी कोई भी नहीं है। उन्होंने मनीष सिसोदिया के मुद्दे पर कहा कि यदि वे दोषी हैं तो भाजपा सरकार उन्हें जेल क्यों नहीं भेज रही। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस मेरे खिलाफ एकजुट हो गई हैं। हालांकि सारा गुजरात सड़क पर आ गया है। भाजपा को आने वाले चुनाव में तकलीफ होने वाली है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-पाक मैच के बाद इंग्लैंड में हिंसा, मंदिर में तोड़फोड़, भगवा झंडे के अपवित्र किया, 16 पुलिसकर्मी घायल