Publish Date: Wed, 26 Apr 2017 (14:56 IST)
Updated Date: Wed, 26 Apr 2017 (15:03 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाजपा पर भरोसा जताने तथा दिल्ली नगर निगम चुनावों में उसे शानदार विजय दिलाने के लिए दिल्ली के लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा में विश्वास जताने के लिए दिल्ली की जनता के प्रति आभार। मैं भाजपा फॉर दिल्ली टीम के कड़े श्रम की सराहना करता हूं जिसने एमसीडी में शानदार विजय दिलवाई।'
प्रधानमंत्री का यह ट्वीट दिल्ली के तीनों नगर निगमों में हुए चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद आया है। (भाषा)