Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्व शौचालय दिवस पर क्या बोले मोदी...

हमें फॉलो करें विश्व शौचालय दिवस पर क्या बोले मोदी...
नई दिल्ली , रविवार, 19 नवंबर 2017 (14:26 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में साफ-सफाई की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए आज अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताई और उन सभी लोगों की प्रशंसा की जो शौचालयों के निर्माण में शामिल रहे।
 
संयुक्त राष्ट्र ने दुनियाभर में साफ-सफाई के संकट के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आज के दिन को आधिकारिक तौर पर विश्व शौचालय दिवस घोषित किया है।
 
मोदी ने कई ट्वीट कर कहा, 'विश्व शौचालय दिवस पर हम देशभर में साफ-सफाई की सुविधाओं को बेहतर बनाने के बारे में हमारी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।'
 
उन्होंने कहा कि मैं भारत के विभिन्न हिस्सों में और अधिक शौचालय बनाने का काम कर रहे व्यक्तियों और संगठनों की प्रशंसा करता हूं। उनका अमूल्य योगदान स्वच्छ भारत अभियान को ठोस गति देता है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

210 सरकारी वेबसाइटों ने आधार से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक की