Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी ने कहा, योगीजी भी कम खिलाड़ी नहीं हैं...

Advertiesment
Modi
उत्तर प्रदेश के नोएडा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुटकी ली। 
 
उन्होंने योगी की तारीफ करते हुए कहा कि योगी भी कम खिलाड़ी नहीं हैं। कई राज्यों में बहुत लोगों के साथ हमारे योगी जी ट्‍विटर ट्‍विटर का खेल खेल रहे हैं और ट्‍विटर के इस खेल में भी अच्छे अच्छे खिलाड़ियों को उन्होंने परास्त करके रख दिया है। दरअसल, मोदी ट्‍विटर पर हाल ही में योगी और कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के बीच हुई झड़प पर परोक्ष रूप से चुटकी ले रहे थे। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर मौजूद केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ के लिए कहा कि यह मंत्री बाद में हैं पहले ओलिंपिक पदक विजेता हैं। उल्लेखनीय है कि बता दें कि कुछ दिन पहले योगी जब कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे तो उनकी राज्य के सीएम सिद्धारमैया से ट्विटर पर अच्छी-खासी झड़प हो गई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ढाका में प्रधानमंत्री कार्यालय के पास तीन आतंकवादी ढेर