Publish Date: Tue, 04 Feb 2020 (11:35 IST)
Updated Date: Tue, 04 Feb 2020 (11:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज मंगलवार को बड़े-बड़े दिग्गज चुनावी रैलियां और सभाएं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार दूसरे दिन द्वारका में रैली करेंगे। मोदी की यह रैली दोपहर 2 बजे होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहली बार दिल्ली चुनाव में प्रचार मैदान में उतरेंगे। राहुल-प्रियंका अपराह्न 4 बजे जंगपुरा में और शाम 7 बजे संगम विहार में रैली करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह मोती नगर, पटेल नगर, तिमारपुर, चांदनी चौक में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली के चुनाव में भाजपा के प्रचार में जमकर जुटे हुए हैं।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर और किरण रिजिजू 'बीजेपी विजन प्लान फॉर दिल्ली' कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजौरी गार्डन में एक रैली को संबोधित करेंगे।