Publish Date: Wed, 07 Mar 2018 (10:43 IST)
Updated Date: Wed, 07 Mar 2018 (10:49 IST)
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी ने उन पर विवाहेत्तर संबंधों के आरोप लगाए हैं। शमी अपने कथित विवाहेत्तर संबंधों पर विवादों में घिरते दिख रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसीन जहां ने अपने फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं, जिनके आधार पर उन्होंने दावा किया है कि इस क्रिकेटर के कई महिलाओं से नाजायज संबंध हैं। हालांकि यह फेसबुक चैट करीब डेढ़ साल पुरानी है।
फेसबुक पर इस अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में लिखा है, 'यह **** है, पाकिस्तान के कराची में रहती है। वह एक वेश्या है और उसकी मेरे पति मो. शमी से चैट देखिए। मेरे फेसबुक के दोस्तों, शर्म हया बेच दिया है।' इसके अलावा कथित तौर पर नागपुर की एक लड़की की तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं। इनमें व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट्स भी पोस्ट किए गए हैं।
हालांकि एक वेबसाइट पर हसीन के कथित वकील मोहम्मद जाकिर हुसैन ने कहा है कि 'हसीन जहां के पास कई सबूत हैं कि उनके पति, मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद शमी कई विवाहेत्तर संबंधों में शामिल हैं। उनका दावा है कि शमी का कई लड़कियों संग अफेयर है और उनमें से कुछ के साथ जिस्मानी संबंध भी।'
webdunia
Publish Date: Wed, 07 Mar 2018 (10:43 IST)
Updated Date: Wed, 07 Mar 2018 (10:49 IST)