Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मानसून अपडेट : दिल्ली में झमाझम बारिश, गुजरात, राजस्थान में बाढ़

हमें फॉलो करें मानसून अपडेट : दिल्ली में झमाझम बारिश, गुजरात, राजस्थान में बाढ़
, रविवार, 2 जुलाई 2017 (17:36 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी। मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात से आसमान में बादल छाए हुए थे और रविवार सुबह मानसून की पहली झमाझम बारिश ने दिल्ली को भिगो दिया।
 
बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से छुटकारा मिला। पूर्वाह्न 11.30 बजे तक सफदरजंग में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
मानसून पूर्व की बारिश की वजह से शनिवार को दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहा। राष्ट्रीय  राजधानी में शनिवार को का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही बीच-बीच में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
 
दिल्ली में भले ही आज मानसून ने पहली दस्तक दी हो लेकिन भारी बारिश से गुजरात और राजस्थान में बाढ़ की स्थिति बन गई है। गुजरात के कई इलाके बारिश से बेहाल हो गए है। वलसाड़ से खबर है कि यहां भारी बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राहत के लिए एनडीएफ की टीम को बुलाया गया है। 
 
राजस्थान के जयपुर और जोधपुर में जल प्रलय की स्थिति निर्मित हो गई है। सड़कों पर तेज बहाव के कारण कई वाहन बह गए। बाजार बंद हैं और लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

GST से गरीबों का फायदा : योगी आदित्यनाथ