Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल में 6000 से ज्यादा Corona केस, मुंबई में 238

हमें फॉलो करें केरल में 6000 से ज्यादा Corona केस, मुंबई में 238
, शुक्रवार, 5 नवंबर 2021 (19:24 IST)
नई दिल्ली। केरल में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार 6000 के आसपास आ रहे हैं। शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में केरल में 6580 मामले सामने आए हैं, जबकि 46 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। 
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7 हजार 85 लोग रिकवर हुए हैं, जबकि इस महामारी से रिकवरी करने वालों की संख्‍या बढ़कर 48 लाख 94 हजार 435 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्‍या बढ़कर 33 हजार 48 हो गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के दौरान 62 हजार 219 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। 
 
मुंबई में 238 : दूसरी ओर, मुंबई में कोरोना के 238 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 276 लोग रिकवर हुए हैं, जबकि 4 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई।
 
महानगर में संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 7,57,272 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हजार 269 हो गई है। मुंबई में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 3326 है। 
 
कर्नाटक में 214 : कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान 214 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 7 लोगों की मौत हुई है। 286 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जन्मदिन पर विराट कोहली ने जीता टॉस, स्कॉटलैंड के खिलाफ किया फील्डिंग का फैसला