Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Pending Cases : मुकदमों से परेशान देश, हाईकोर्ट में लंबित हैं 71 हजार से ज्‍यादा केस

हमें फॉलो करें Pending Cases : मुकदमों से परेशान देश, हाईकोर्ट में लंबित हैं 71 हजार से ज्‍यादा केस
नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (18:35 IST)
Pending Cases in High Court : सरकार ने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न उच्च न्यायालयों में 71000 से अधिक मामले विगत 30 वर्षों से ज्यादा समय से लंबित हैं। इस साल 24 जुलाई तक उच्च न्यायालयों में 71,204 मामले 30 साल से अधिक समय से लंबित थे। इसी तरह, जिला और अधीनस्थ अदालतों में 1,01,837 मामले 30 वर्षों से अधिक समय से लंबित हैं।
 
विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि निचली अदालतों में 30 साल से अधिक पुराने 1.01 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। मेघवाल ने कहा, इस साल 24 जुलाई तक उच्च न्यायालयों में 71,204 मामले 30 साल से अधिक समय से लंबित थे। इसी तरह जिला और अधीनस्थ अदालतों में 1,01,837 मामले 30 वर्षों से अधिक समय से लंबित हैं।
 
मंत्री ने 20 जुलाई को संसद के उच्च सदन को बताया था कि देश की विभिन्न अदालतों में लंबित मामले पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं। मेघवाल ने कहा था कि विभिन्न अदालतों- उच्चतम न्यायालय, 25 उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों में 5.02 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मणिपुर हिंसा के खिलाफ लंदन में प्रदर्शन, महिलाओं का मौन जुलूस