Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खुलासा! आधे से ज्यादा लोगों को जीएसटी के बारे में नहीं पता

Advertiesment
हमें फॉलो करें GST
नई दिल्ली , गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (07:47 IST)
नई दिल्ली। देश में आधे से अधिक लोगों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में जानकारी नहीं है। एक मोबाइल समाचार एप कंपनी के सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।
 
इस सर्वेक्षण में देश के 3.6 लाख लोगों की राय ली गई। इसमें यह तथ्य सामने आया कि तेलुगू भाषी दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को जीएसटी के बारे में सबसे अधिक जानकारी है। इन राज्यों की 64 प्रतिशत आबादी को इस कर के बारे में पता है।
 
वे2आनलाइन के सर्वेक्षण के अनुसार जीएसटी के बारे में सबसे कम जानकारी तमिलनाडु के लोगों को है। यह सर्वेक्षण 26 से 30 जून के दौरान किया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक जुलाई को पैदा हुई बच्ची, नाम रखा जीएसटी