Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किरण बेदी ने किसी ओर को बताया मोदी की मां, किया वीडियो ट्वीट

हमें फॉलो करें किरण बेदी ने किसी ओर को बताया मोदी की मां, किया वीडियो ट्वीट
, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (18:40 IST)
नई दिल्ली। पुड्‍चेरी की ले. गवर्नर किरण बेदी ने शुक्रवार को टि्वटर पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला डांस करते हुए दिख रही हैं। किरण बेदी ने टि्वटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिख रही महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां बताया था। करीब एक मिनट के ट्वीट किए गए इस वीडियो के साथ बेदी ने लिखा था, ’97 साल की उम्र में इस महिला का जोश देखने लायक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी हैं, जो अपने घर पर दिवाली मना रही हैं।’  यह वीडियो नरेन्द्र मोदी की मां का नहीं बल्कि फर्जी निकला। 

Spirit of Deepavali at tender age of 97. She's mother of @narendramodi (Hiraben Modi -1920) celebrating Diwali at her own home


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डीविलियर्स ने विराट से छीना नंबर एक का ताज