Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की मां का 89 वर्ष की आयु में निधन, AIIMS को दान की आंखें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mother of Union Minister Harshvardhan
, रविवार, 6 सितम्बर 2020 (17:07 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 89 वर्ष की थीं। मंत्री ने 
ट्विटर पर बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां का निधन हुआ। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, पूजनीय माताजी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान एम्स, दिल्ली में संपन्न हुआ।

आज मैं उनकी पार्थिव देह को मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा। उन्होंने कहा, उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, आपको बड़े ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि धरती पर मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी मां का निधन हो गया है।

उन्होंने कहा, वे 89 वर्ष की थीं और उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। मेरी पथ प्रदर्शक के गुजर जाने से मेरे जीवन में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है, जिसे कोई नहीं भर सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए NEET की तैयारी तेज, 15 लाख से ज्यादा का पंजीकरण