shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

Advertiesment
IAS  Avi Prasad
मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों चर्चा में हैं। इसका कारण उनका तीसरा विवाह है। उनकी दोनों पूर्व पत्नी इस समय प्रदेश में ही कलेक्टर हैं। अब तीसरा विवाह मंत्रालय में कार्यरत आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से किया है।

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने तीसरी शादी कर एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। 2013 में IPS चयनित होकर 2014 में 13वीं रैंक के साथ 13वीं रैंक के साथ IAS बने अवि मूलतः यूपी के सीतापुर के रहने वाल हैं। दोनों पत्नियों से तलाक लेने के बाद उन्होंने तीसरी शादी की है। खास बात यह है कि उनकी पूर्व की दोनों पत्‍नियां आईएएस अफसर हैं, जबेकि तीसरी बीवी भी आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पत्नी रिजु बाफना शाजापुर और दूसरी पत्नी मिशा सिंह रतलाम की कलेक्टर हैं। अब उन्होंने आईएएस अंकिता धाकरे से शादी की है।

यह खबर सोशल मीडिया में धमाल मचा रही है। हर कोई इस खबर की चर्चा कर रहा है। लोग तरह तरह से इसे लेकर अपने कमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों जमकर चर्चा में हैं।

दोनों पूर्व पत्नियां अभी कलेक्टर हैं : यह उनका तीसरा विवाह है। उनकी पहली पत्नी रिजू बाफना वर्तमान में शाजापुर जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। सिविल सेवा की तैयारी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। दूसरी शादी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से हुई थी। विवाह के बाद उनका कैडर मध्य प्रदेश आया, लेकिन चार वर्षों में यह संबंध भी समाप्त हो गया। मिशा सिंह इस समय रतलाम जिले की कलेक्टर हैं। अब उन्‍होंने तीसरी शादी की है।

कौन हैं अवि प्रसाद : मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद 2013 में IPS चयनित होकर 2014 में 13वीं रैंक के साथ 13वीं रैंक के साथ IAS बने। वे यूपी के सीतापुर के रहने वाल हैं। अवि प्रसाद ने अपने कार्यकाल में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। कटनी जिले में पदस्थापना के दौरान कुपोषण के खिलाफ चलाए गए अभियानों को सराहना मिली थी। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। हालांकि उनकी नई शादी को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे उनका व्यक्तिगत निर्णय माना जा रहा है।

कौन हैं रिजु बाफना : आईएएस अधिकारी रिजु बाफना का जन्म छत्तीसगढ़ में 28 सितंबर 1988 को हुआ है। पिता पत्रकार और मां रेलवे में डॉक्टर थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से पूरी की है। कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। 2014 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। इस दौरान वह एमपी के अलग-अलग जिलों में तैनात रही हैं। नागदा एसडीएम रहने के दौरान सर्किट हाउस विवाद में इनका नाम उछला।

कौन हैं आईएएस अफसर मिशा सिंह : वहीं, अवि प्रसाद की दूसरी शादी आईएएस अफसर मिशा सिंह के साथ हुई थी। मिशा सिंह मूल रूप से यूपी की रहने वाली हैं। पिता उनके किसान हैं। वहीं, मां उनकी गृहणी हैं। इसके साथ ही एलएलबी की है। एलएलबी के बाद उन्होंने यूपीएसएसी की तैयारी शुरू की थी। यूपीएससी की परीक्षा में 64वीं रैंक लाकर आईएएस बनी थीं। अभी वह रतलाम की कलेक्टर हैं। मिशा सिंह और आईएएस अवि प्रसाद की शादी भी कुछ साल बाद टूट गई थी।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AI Impact Summit 2026 : 19-20 फरवरी को भारत में होगा मेगा इवेंट, 65 से ज्यादा देश होंगे शामिल, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स का जमावड़ा