Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी के बाद सबसे लोकप्रिय हैं एमएस धोनी, जानिए इस सूची में कौन किस नंबर पर

Advertiesment
MS Dhoni
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर भले ही अटकलों का दौर गर्म हो लेकिन वह अब भी देश में पसंद किए जाने वाली शख्सियतों में दूसरे नंबर पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में शीर्ष पर हैं।
 
भले ही 38 वर्षीय धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इस वर्ष आईसीसी विश्वकप के बाद से ही धोनी क्रिकेट मैदान से दूर हैं, लेकिन देश में सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले पुरुषों की सूची में उन्होंने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। ‘यूगव’ के सर्वेक्षण के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के बाद देश में धोनी सर्वाधिक पसंद किए जाने वाली हस्तियों में दूसरे नंबर पर हैं।
 
इस सर्वेक्षण में 41 देशों से करीब 42,000 लोगों ने अपने मत दिए और दुनिया में सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले पुरुषों और महिलाओं के दो वर्गों में अपने अपने चुनाव किए। सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री मोदी भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने और सराहनीय शख्सियतों में नंबर एक पर हैं, जिनका प्रतिशत 15.66 फीसदी है जबकि महिला वर्ग में अनुभवी मुक्केबाज़ एमसी मैरीकॉम हैं।
 
पुरुष वर्ग में प्रधानमंत्री के बाद धोनी का प्रतिशत 8.58 है। इसके बाद रतन टाटा (8.02 फीसदी), बराक ओबामा (7.36 फीसदी) और बिल गेट्स (6.96 फीसदी) हैं। भारतीय कप्तान विराट इस सूची में सातवें नंबर पर हैं, जिनका प्रतिशत 4.46 है। विराट से आगे छठे नंबर पर सचिन तेंदुलकर 5.81 फीसदी हैं।
 
महिला वर्ग में मैरीकॉम (10.36 फीसदी) शीर्ष पर हैं। वह विश्व की शीर्ष 25 महिलाओं में अकेली भारतीय हैं। भारतीयों में अन्य महिलाओं में किरण बेदी (9.46 फीसदी), लता मंगेशकर (9.23 फीसदी), सुषमा स्वराज (7.13 फीसदी) और दीपिका पादुकोण (6.35 फीसदी) हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ बनीं TNCA अध्यक्ष