Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश की एकता के लिए जरूरी था कारसेवकों पर गोली चलवाना : मुलायम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mulayam Singh Yadav
लखनऊ , रविवार, 28 अगस्त 2016 (07:42 IST)
लखनऊ। सपा के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 1990 में अपने मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान उन्होंने देश की एकता बनाए रखने के लिए ही अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था।
 
मुलायम यादव ने यहां अपने जीवन पर लिखी एक किताब के विमोचन अवसर पर कहा कि वर्ष 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश देना देशहित में था। उस वक्त गोली चलने से 16 लोगों की मौत हो गई थी, अगर इसमें और लोगों की जान जाती तो भी देश की एकता के लिए उन्हें यह मंजूर होता।
 
सपा प्रमुख ने कहा कि अगर मैं गोली चलाने का आदेश ना देता तो देश से मुसलमानों का विश्वास उठ जाता। गोली चलवाने का आदेश देने के कारण हमने मुसलमानों को देश से जाने से रोका। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री, आडवाणी की पाकिस्तान यात्रा पर पर्रिकर ने क्यों नहीं आपत्ति जताई : दिग्विजय