Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर मुंबई तट के पास दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू किए गए चालक दल के 3 सदस्य

हमें फॉलो करें भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर मुंबई तट के पास दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू किए गए चालक दल के 3 सदस्य
, बुधवार, 8 मार्च 2023 (13:14 IST)
मुंबई। नौसेना का एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर एएलएच बुधवार को मुंबई तट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि चालक दल के तीनों सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।
 
नौसेना के अनुसार इस हेलीकॉप्टर ने सुबह नियमित उड़ान भरी थी और यह मुंबई तट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए तत्काल बचाव और खोज अभियान चलाया गया, जिसमें नौसेना की गश्ती नौकाओं ने चालक दल के तीनों सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। (फाइल फोटो)
Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के PA पर लगाया गंभीर आरोप