Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संगीतकार नदीम भारत लौटने के लिए बेकरार

Advertiesment
Musician Nadeem
नई दिल्ली। गुलशन कुमार की हत्या में संलिप्तता को लेकर आरोपी बनाए जाने के बाद वर्ष 1997 से लंदन में रह रहे मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के नदीम अख्तर सैफी ने कहा है कि वे भारत लौटने के लिए बेकरार हैं। 
 
अपनी आगामी फिल्म 'एक हसीना थी एक दीवाना था' को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। नदीम अपने खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने और पासपोर्ट रद्द किए जाने के समय से ही लंदन में रह रहे हैं। मुंबई की सत्र अदालत ने वर्ष 2002 में नदीम को सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
 
संगीतकार ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए कहा, मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप गलत थे और मामले में भी मेरी जीत हुई है। मैं वास्तव में भारत लौटना चाहता हूं क्योंकि वह मेरे दिल में है लेकिन उन्हें मुझे सम्मान सहित वापस बुलाना चाहिए, मैं पूरी तरह से भारतीय हूं और मैं भारत से प्रेम करता हूं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हो सकते हैं योग करने के ये नुकसान