Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'वंदे मातरम' गान के दौरान खड़ी नहीं हुई मुस्लिम महिलाएं, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें 'वंदे मातरम' गान के दौरान खड़ी नहीं हुई मुस्लिम महिलाएं, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
, सोमवार, 20 जून 2022 (09:53 IST)
नई दिल्ली, देश में जब कभी भी कहीं राष्ट्रगीत गाया जाता है तो हम सम्मान देने जहां कहीं भी हों खड़े हो जाते हैं। यह हमारे देश के प्रति आदर व्यक्त करने का एक भाव है। आमतौर पर स्कूल, कॉलेज, सरकारी विभाग, मंत्रालय समेत किसी भी सरकारी महकमे में राष्ट्रगीत गाया जाता है, तो हम सभी सम्मान देने के लिए अपने स्थानों पर खड़े हो जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वंदे मातरम गाने के दौरान कुछ मुस्लिम महिलाएं खड़ी नहीं हुईं।

इसके बाद सोशल मीडिया में एक नया विवाद पैदा हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुजफ्फरनगर नगर पालिका का बैठक के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि वंदे मातरम का गान हो रहा है। इस दौरान यहां मौजुद सभी लोग अपने अपने स्थान पर खड़े हो जाते हैं। लेकिन बुरका पहने नजर आ रही कुछ मुस्लिम महिलाएं अपनी कुर्सी पर ही बैठी नजर आ रही है। वे वंदे मातरम गान के दौरान खड़ी नहीं होती है।

इस वीडियो को प्रशांत उमराव ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। प्रशांत उमराव भाजपा के प्रवक्ता हैं। इसके बाद कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में रोष है। लोग अलग- अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह इन मुस्लिम महिलाओं ने खड़े होने की जहमत नहीं उठाई है, वह निंदनीय है, इसकी जितनी भी भत्सर्ना की जाए, उतनी कम है। हालांकि वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनी शादी में नहीं पहुंचने वाले बीजद विधायक ने कहा- 60 दिन में मंगेतर से शादी करने को तैयार हूं...