Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुसलमान इबादत से मुस्लिम, लेकिन राष्ट्रीयता से हिन्दू : भागवत

हमें फॉलो करें मुसलमान इबादत से मुस्लिम, लेकिन राष्ट्रीयता से हिन्दू : भागवत
बैतूल , गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (08:29 IST)
बैतूल। देश की एकता के लिए विविधता को अच्छा बताते हुए आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मुसलमानों की इबादत का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन उनकी राष्ट्रीयता हिन्दू है।
 
भव्य ‘हिन्दू सम्मेलन’ में बड़ी तादात में आए लोगों को बुधवार को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, 'जो हिन्दुस्तान में रहते हैं और यहां की परम्परा का आदर करते हैं, वे सभी हिन्दू हैं। मुसलमान इबादत से मुस्लिम होंगे, लेकिन राष्ट्रीयता से हिन्दू हैं। ऐसी स्थित में सभी हिन्दुओं के लिए हिन्दुस्तान की जिम्मेदारी है।
 
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष के समाज को दुनिया हिन्दू कहती है। सभी भारतीय हिन्दू हैं और हम सब एक हैं। देश के सम्मान के लिए हिन्दुओं को सजग रहना होगा।
 
उन्होंने कहा, 'दुनिया कहती है कि भारत को विश्व गुरु बनना है। ऐसे में भारत के लिए हम जवाबदेह हैं। हिन्दू को आपसी मतभेद एवं मनभेद भुलाकर संगठित होना जरूरी है। हम सभी को एकजुट होकर निर्बल भाईयों की चिंता करनी होगी।'
 
भागवत ने कहा कि भले ही हमारी जाति एवं उपजाति अलग हो, पूजा पद्घति अलग हो, भाषा अलग हो, लेकिन हृदय की भाषा एक है। विविधता जीवन की सुंदरता है लेकिन विविधता में भी एकता होनी चाहिए।
 
भागवत ने बैतूल में आयोजित इस विशाल हिन्दू सम्मेलन में लोगों से तीन संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे संकल्प लें कि हम सब एक हैं और एक दूसरे के साथ भेद का आचरण नहीं करेंगे। इनके साथ ही भागवत ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और देश का गौरव बढ़ाने वाले कामों को करने का संकल्प लेने को कहा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनमोहन पर मोदी की टिप्पणी पर बवाल, कांग्रेस नाराज...