Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैसूर देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mysore
, सोमवार, 15 फ़रवरी 2016 (16:25 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के टॉप 10 स्वच्छ शहरों का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने मैसूर को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया है। देश के सबसे साफ-सुथरे 10 शहरों की सूची में गुजरात के भी दो शहरों को स्थान मिला है।
केंद्र सरकार ने देश के टॉप 10 स्वच्छ शहरों की आधिकारिक सूची सोमवार को जारी कर दी। आश्चर्यजनक रूप से देश के पहले नियोजित  शहर चंडीगढ़ को मैसूर ने पीछे छोड़ दिया। 
webdunia
अभी तक लोग चंडीगढ़ को सबसे योजनाबद्ध तरीके से साफ-सुथरा रहने वाला शहर मानते आए हैं, लेकिन ताजा सूची में वह दूसरी पायदान पर खिसक गया है। शीर्ष 10 शहरों की सूची इस प्रकार है- 
 
1. मैसूर
2. चंडीगढ़
3. तिरुचापल्ली
4. नई दिल्ली म्युनिसिपल कांसिल, एनसीआर
5. विशाखापट्‍टनम
6. सूरत
7. राजकोट
8. गंगटोक
9. पिंपरी-चिंचवड़
10. ग्रेटर मुंबई

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi