Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Punjab Police
, सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (08:52 IST)
नई दिल्ली। पंजाब पुलिस ने पिछले साल हुए नाभा जेलब्रेक कांड के मास्टरमाइंड को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तीन गैंगस्टरों को भी गिरफ्तार किया गया है। चारों की गिरफ्तारी पंजाब के मोगा जिले के ढुडिके गांव में एक घर से की गई।

पंजाब पुलिस के एआईजी (काउंटर इंटेलिजेंस) गुरमीत सिंह चौहान ने बताया, गुरप्रीत सिंह सेखों पिछले साल 27 नवंबर को छह साथियों के साथ फरार हो गया था। लेकिन पुलिस रविवार को उसे गिरफ्तार करने में सफल हुई है। उन्होंने कहा, जिन अन्य तीन गैंग्स्टरों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान गुरप्रीत के रिश्तेदार मानवीर सेखों, राजविंदर सिंह और कुलविंदर सिंह के रूप में की गई है। इन्हें एक अनिवासी भारतीय के घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस एआईजी के मुताबिक गुरप्रीत ने ही जेल तोड़कर भागने की योजना बनाई थी। चौहान ने बताया कि पूरे अभियान को पुलिस के दस स्वात कमांडो सहित कुल 25 पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया।(भाषा)  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सपा विधायक पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता की हत्या