Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नितिन गडकरी के घर को उड़ाने की धमकी, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्‍तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें nitin gadkari news

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नागपुर , रविवार, 3 अगस्त 2025 (14:27 IST)
Gadkari news in hindi : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में आए धमकी भरे इस कॉल से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 8:46 बजे पुलिस कंट्रोल के 112 नंबर पर गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। कंट्रोल रूम ने तुरंत थाने पर इसकी सूचना दी। पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम गडकरी के घर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया।
 
कुछ घंटों बाद गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान उमेश विष्णु राउत के रूप में हुई है। वह मेडिकल चौक स्थित एक देसी शराब की दुकान पर काम करता है। उसने शराब के नशे में यह काम किया।
 
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में ही मौजूद हैं। घटना के बाद गडकरी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पीछे कोई और मकसद तो नहीं था।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, सरयू नहर में गिरी SUV, 11 श्रद्धालुओं की मौत