Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

#100WOMEN शांतिपूर्ण विश्व के लिए निर्णय लेने में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी जरूरी-नंदिता दास

Advertiesment
हमें फॉलो करें #100WOMEN शांतिपूर्ण विश्व के लिए निर्णय लेने में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी जरूरी-नंदिता दास
, बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (20:04 IST)
भारत की मशहूर फिल्म अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास ने कहा कि यदि निर्णय लेने में महिलाओं की अधिक भागीदारी होगी तो दुनिया ज्यादा शांतिपूर्ण होगी। भविष्य के लिए अपने विचारों को साझा करते हुए दास ने हिंसा और नफरत को खत्म करने की बात कही। 
 
'बीबीसी 100 वीमेन- सीज़न 2019' के मौके पर नंदिता दास ने कहा कि दुनिया में बहुत-सी लिंचिंग, युद्ध, बलात्कार, दंगे, गाली-गलौज जैसे घटनाएं होती हैं। लेकिन, यदि निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो हमारे पास एक शांतिपूर्ण दुनिया होगी। उन्होंने भारत में शरीर की त्वचा के रंग के आधार पर भेदभाव की बात भी कही। नंदिता इस भेदभाव के खिलाफ अभियान भी चलाती हैं। 
 
न्यूजीलैंड की 67 वर्षीय नारीवादी अर्थशास्त्री एवं पर्यावरणविद मैरिलिन वैरिंग ने कहा कि महिलाएं इस ग्रह पर सबसे महत्वपूर्ण भोजन उपलब्ध करवाती हैं, वह है स्तनपान। उन्होंने भविष्य के लिए महिलाओं को सुरक्षित स्तनपान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। 
 
webdunia
भारत की पहली स्पेस एंटरपेन्योर और जलवायु परिवर्तन को लेकर कार्य कर रहीं सुष्मिता मोहंती ने कहा कि मुझे डर है कि हमारी पृथ्‍वी 3 से 4 पीढ़ियों के बाद रहने लायक नहीं रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इंसान जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूक होगा। वहीं इसराइल की फैशन डिजाइनर डेनिट पेलेज ने फैशन में 3डी तकनीक के बारे में बात की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार सख्त, सस्ते होंगे टमाटर, जानिए क्या होंगे तुअर दाल के दाम