Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गांधी की नीयत और पटेल की नीति का नाम हैं मोदी : नकवी

हमें फॉलो करें गांधी की नीयत और पटेल की नीति का नाम हैं मोदी : नकवी
, रविवार, 21 अगस्त 2016 (11:03 IST)
नड़ियाद (गुजरात)। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि महात्मा गांधी की नीयत और सरदार पटेल की नीति का नाम हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। 
 
नकवी ने 'आजादी के 70 वर्ष, याद करो कुर्बानी' के तहत भारत के 'लौहपुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म स्थान नडियाद (गुजरात) में एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी देश को समृद्धि-सुरक्षा-सौहार्द के रास्ते पर तेजी से आगे ले जा रहे हैं। 
 
उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गुजरात की इस महान धरती का देश ऋणी रहेगा जिसने देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी दिया, राष्ट्रवाद की अलख जगाने वाले सरदार पटेल को दिया और भारत को विश्व गुरु बनने के रास्ते पर खड़ा करने वाले मोदी को दिया। आज हर भारतवासी गुजरात की धरती पर जन्मे भारत मां के इन महान सपूतों के प्रति गर्व का एहसास कर रहा है। 
 
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 25 माह के कार्यकाल में देश के सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा के संकल्प को हकीकत में बदला है। जब मोदी मुख्यमंत्री थे तब दुनिया गुजरात के विकास मॉडल की बात करती थी और आज जब मोदी प्रधानमंत्री हैं, दुनिया भारत के विकास मॉडल की बात करने लगी है। आज भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित और आकर्षक स्थान बन गया है। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल, जानिए क्या है इसमें खास...