Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिमित्री रोगोजिन ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Advertiesment
हमें फॉलो करें National news
, शनिवार, 20 अगस्त 2016 (22:50 IST)
नई दिल्ली। रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शनिवार को मुलाकात करके रूस और भारत के बीच चल चल रही संयुक्त परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। 
         
मोदी ने इस अवसर पर रूस को विश्वसनीय मित्र बताते हुए कहा कि वह तथा राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन हरेक क्षेत्र में द्विपक्षीस संबंधों का विस्तार करने के साथ ही उन्हें मजबूत बनाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। 
        
उन्होंने पुतिन के साथ गत जून में ताशकंद में हुई बैठक और इस माह के प्रारंभ में तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहली इकाई को वीडियो लिंक के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किए जाने के समय हुई बातचीत का उल्लेख किया। 
 
उन्होंने कहा कि भारत पुतिन की यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। रूसी उप प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पुतिन की शुभकामनाएं मोदी को दीं। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाइटेक निगरानी उपकरण भी नहीं रोक पा रहे आतंकियों के कदम