Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी सरकार-2 की नई कैबिनेट, 57 मंत्रियों में 20 नए चेहरे, जानिए खास 12 बातें

हमें फॉलो करें मोदी सरकार-2 की नई कैबिनेट, 57 मंत्रियों में 20 नए चेहरे, जानिए खास 12 बातें
, गुरुवार, 30 मई 2019 (22:32 IST)
नई दिल्ली। भाजपा को लोकसभा चुनाव में असाधारण जीत दिलाने वाले नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के 57 सदस्यों ने भी शपथ ली। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में मोदी और अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी सरकार-2 की नई कैबिनेट की खास 12 बातें- 
1. सबसे पहले मोदी ने शपथ ली उसके बाद 24 कैबिनेट मंत्रियों और 33 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्रियों में 9 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं।
 
2. प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी के बाद नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस खास पल को पीएम मोदी की मां ने टीवी पर देखा।
webdunia
 


3. कुल 57 मंत्रियों में 20 नए चेहरे हैं। इन नए चेहरों में 2 महिलाएं हैं। नए चेहरों में एस. जयशंकर, अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, अरविंद सावंत और रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं।
 
4. डॉ. जयशंकर भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने विदेश सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वे अमेरिका में भारत के राजदूत भी रहे हैं। इस मंत्रिपरिषद में वे एक मात्र गैरराजनीतिक चेहरा हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
webdunia
5. पिछली मोदी सरकार में 9 महिला मंत्री थीं, लेकिन इस बार मंत्रिपरिषद में 6 महिलाओं को ही जगह मिली है।
 
6. स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों की कुल संख्या 9 है। इनमें से प्रह्लाद पटेल ही नया चेहरा हैं।
 
7. नई कैबिनेट में निवर्तमान 10 कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं मिली। इनमें निवर्तमान वित्तमंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्री अनंत गीते, इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह शामिल हैं।
 
8. मंत्रिपरिषद में शामिल 24 राज्यमंत्रियों में 14 नए चेहरे हैं। इनमें फग्गनसिंह कुलस्ते, सोमप्रकाश, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, वी. मुरलीधरन, सुरेश चंदसप्पा अंगड़ी, अनुराग ठाकुर, किशन रेड्डी, रामेश्वर तेली, प्रतापचंद सारंगी, कैलाश चौधरी और संजय शामराव, रेणुका सिंह सरूता एवं देबोश्री चौधरी शामिल हैं।
webdunia
9. राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड और अपना दल से मोदी सरकार में किसी को मंत्री नहीं बनाया गया।
 
10. सुषमा स्वराज और अरुण जेटली मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए। स्वास्थ्य कारणों के चलते अरुण जेटली ने पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल होने से इंकार कर दिया था। सुषमा स्वराज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं, लेकिन वे दर्शकदीर्घा में बैठी रहीं।
 
11. निवर्तमान राज्यमंत्रियों में विजय गोयल, राधाकृष्णन पी., एसएस अहलूवालिया, रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी, विष्णु देव साई, राम कृपाल यादव, हंसराज गंगाराम अहीर, हरीभाई चौधरी, राजेन गोहेन, जसवंत सिंह भाभोर, शिव प्रताप शुक्ला, सुदर्शन भगत, वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, जयंत सिन्हा, विजय सांपला, अजय टाम्टा, कृष्णा राज, अनुप्रिया पटेल, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, सुभाष भामरे और डॉ. सत्यापाल सिंह नए मंत्रिमंडल में वापसी नहीं कर सके।
 
12. हरियाणा के सुरक्षित संसदीय सीट अंबाला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा को पराजित करने वाले रतनलाल कटारिया को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC World Cup 2019 : इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से हराया