Publish Date: Tue, 17 Jul 2018 (09:36 IST)
Updated Date: Tue, 17 Jul 2018 (09:38 IST)
मिदनापुर (प. बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने यहां एक रैली में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर सोमवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में पूजा भी खतरे में है।
प्रधानमंत्री ने यहां एक रैली में कहा, बंगाल की महान पारंपरिक विरासत को कमजोर करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज नागरिकों का सामान्य जीवन बाधित हुआ और पूजा भी खतरे में है। मोदी ने किसी खास पूजा का नाम नहीं लिया, लेकिन दुर्गा पूजा राज्य का सबसे बड़ा त्योहार है।
मोदी का बयान दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन पर तृणमूल कांग्रेस सरकार के पाबंदियां लगाने को लेकर पिछले साल हुए विवाद के संदर्भ में आया है। (भाषा)