Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 5 साल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

हमें फॉलो करें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 5 साल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
, शुक्रवार, 17 मई 2019 (16:37 IST)
नई दिल्ली। आश्चर्यजनक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। 
 

अमित शाह ने कहा-
-पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, यदि कोई सरकार में शामिल होना चाहता है तो उस दल का स्वागत है।
-पांच साल में हम मीडिया को कनविंस नहीं कर पाए, इसका हमें मलाल रहेगा।
-आरोप प्रत्यारोप हर चुनाव में होते हैं।
-हम पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अच्छा करेंगे और दक्षिण भारत में भी हमारे वोटों और सीटों में सुधार होगा।
-देश की रक्षामंत्री ने संसद के भीतर हर बिन्दु पर जवाब दिया।

-प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारों फर्जी केसों के खिलाफ हमारा सत्याग्रह है। भगवा टेरर काल्पनिक बात है।
-राफेल मामले में राजनीति करने के लिए सुरक्षा से समझौता किया गया। इसके लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है।
-राजनीतिक आरोप लगाने से आरोप नहीं लगते। यदि राहुल गांधी को कोई जानकारी थी तो वे उसे सुप्रीम कोर्ट को उपलब्ध करवाते।
-राफेल मामले में एक पाई का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ।
-भाजपा नेताओं के 40 मिनट के भाषण में से 36 मिनट विकास पर बात होती थी और 4 मिनट राजनीतिक जवाब होते थे।

 
-चुनाव गठबंधन दलों के साथ ही केन्द्र में सरकार का गठन होगा।
-महात्मा गांधी फिलोसॉफी पूरे देश के लिए है।
-मोदी सरकार ने बापू के विचारों को सार्थक रूप से लोगों तक पहुंचाया है।
-हमें पूरा भरोसा है हम चुनाव जीतने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा-
-हमारी मुहिम आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की है। 
-हम हर योजना को लोगों तक पहुंचाया है।
-जो पहले दिन उत्साह और उमंग थी, उसी उत्साह और उमंग के साथ यहां आया हूं।
 
-मेरे लिए चुनाव जनता जनार्दन का पांच साल के कार्यकाल का धन्यवाद का माध्यम था।
-आप सबका भी मैं धन्यवाद करता हूं।
-जनता पहले से ज्यादा बढ़-चढ़कर भाग लिया।
-पिछली बार 17 मई को सट्‍टाखोर डूब गए थे। ईमानदारी की शुरुआत 17 मई 2014 से ही हो गई थी।
-सरकार बनाने का देश की जनता ने तय कर लिया है।
-हमने देश को आगे ले जाने के लिए अपने संकल्प पत्र में बातें कहीं हैं।
-नई सरकार एक के बाद एक निर्णय करते हुए आगे बढ़ेगी।

-अब चुनाव में रमजान, आईपीएल और बच्चों की परीक्षा भी रही।
-चुनाव बहुत ही शानदार रहा। बहुत सकारात्मक भाव से रहा चुनाव।
-लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार कई सालों बाद देखने को मिलेगी। 
-मीडिया ने भी बहुत मेहनत की है।

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले में आपके साथ चाय पीता था। आज भी मैं चाहता कि शाम को पार्टी दफ्तर में हम आपके साथ चाय पिएं। मध्यप्रदेश से सीधा यही आया हूं।
-विश्व को हमें प्रभावित करना चाहिए।

अमित शाह ने कहा-
अमित शाह ने कहा कि इस बार सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा। हम 5 साल में 133 योजनाएं लेकर आए। केन्द्र की मोदी सरकार ने हर दिन 15 योजनाएं शुरू कीं। मोदी ने हर योजना पर कड़ी नजर रखी। सरकार ने 50 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाया। 
 
शाह ने कहा कि देश में असुरक्षा का माहौल नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में एक बार फिर हमारी सरकार बनने जा रही है। शाह ने कहा कि इस चुनाव में महंगाई और भ्रष्टाचार मुद्दा नहीं था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Haryana board result : हरियाणा 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित