Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

..मोदी जी हिम्मत क्या होती है यह आप क्या जानें?

हमें फॉलो करें ..मोदी जी हिम्मत क्या होती है यह आप क्या जानें?
, मंगलवार, 27 जून 2017 (23:54 IST)
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव में गठबंधन तोड़ने की हिम्मत नहीं है, के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, मोदीजी हिम्मत क्या होती है, यह आप क्या जानें।
             
यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आज लिखे पोस्ट में कहा, मोदी हिम्मत की बात उस शख़्स से कर रहे है जिसने लगातार तीन दशक से भाजपा की नकारात्मक राजनीति के मंसूबों को रौंदते आ रहे हैं। मोदी उस सूरमा का नाम तो बताएं जिसने आडवाणी (पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी) के साम्प्रदायिक रथ का चक्काजाम कर दिया था। देश में किसके पास थी इतनी हिम्मत। उसी रथयात्रा के प्रबंधक और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब दो दशक बाद अपनी सारी ताकत झोंककर बिहार विधानसभा चुनाव जीतने आए तो किसने अपनी हिम्मत से उनके सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया।
                
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की हिम्मत कहां गुम हो जाती है, जब आडवाणी खेमे का होने के बावजूद भी वह अपनी राजनीति बचाने के लिए खून के घूंट पीकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चापलूसी करते नज़र आते हैं। उन्होंने कहा कि जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित भोज को रद्द किया गया, तब उनकी हिम्मत को क्या हुआ था। यदि हिम्मत थी तो, तोड़ देते गठबंधन। त्याग देते बिहार के उप मुख्यमंत्री का पद।
              
यादव ने कहा कि यदि मोदी में हिम्मत थी तो भाजपा सांसद और अन्य नेताओं के पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप पर पार्टी से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे के क्रोध का जवाब देते क्यों नहीं बना। हिम्मत की बात सकारात्मक लोग करते है, नकारात्मक नहीं। उन्होंने कहा, महागठबंधन अच्छी तरह से चल रहा है, आप गठबंधन टूटने की बात कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुमराह करते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर के एमवाय अस्पताल में मरीजों की मौत पर नोटिस