Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नरेन्द्र मोदी 'जीत के नायक', 2019 में भी होंगे विजयी : अमित शाह

Advertiesment
हमें फॉलो करें National news
, रविवार, 12 मार्च 2017 (22:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में तीन चौथाई बहुमत से जिताने तथा गोवा एवं मणिपुर में पार्टी को अच्छा जन समर्थन दिलाने का नायक बताते हुए आज कहा कि जनता से जिस प्रकार से जन समर्थन मिल रहा है, उससे उन्हें विश्वास है कि पार्टी 2019 के आम चुनाव में बड़े बहुमत से विजयी होगी। 

         
शाह ने पार्टी मुख्यालय में चुनाव वाले पांच राज्यों की जनता को धन्यवाद देने के लिए तथा मोदी को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश की आजादी के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बन कर उभरे हैं। जनता ने उनके नेतृत्व में जो विश्वास व्यक्त किया है भाजपा उस पर खरी उतरेगी।
         
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जो विजय यात्रा शुरू हुई है वह उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जाएगी। गरीबों के दिल में प्रधानमंत्री के लिए जो जगह बनी है, यही भाजपा की पूंजी है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव होने में दो साल का वक्त है और इस दौरान सरकार को और कार्य करने का अवसर मिलेगा।
           
शाह नें कहा कि नोटबंदी के फैसले के कारण गरीब  मोदी से जुड़ पाये। दो करोड़ गरीबों के घरों में खाना पकाने की गैस, 16 हजार गांवों में बिजली आपूर्ति और पांच करोड़ परिवारों के पास जनधन खाता ने गरीबों को  मोदी से जोड़ा। कर्ज में डूबे किसानों की नजरों में भी  मोदी के प्रति श्रद्धा है।
     
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, पिछडों, दलितों और अदिवासियों की सरकार है और इसे न केवल भाषणों बल्कि कठिन परिश्रम करके सार्थक साबित किया गया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में लोगों ने 2014 से बड़ा समर्थन दिया। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार के आने के पहले देश में अनिश्चितता का माहौल था और नीतियां बननी बंद हो गई थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का इस्तीफा, गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश