Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फडणवीस बोले, मोदी 2029 के बाद भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे और देश का नेतृत्व करते रहेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Narendra Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (17:40 IST)
Fadnavis' statement about Modi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे और उत्तराधिकारी पर चर्चा का कोई सवाल ही नहीं उठता। फडणवीस का यह बयान शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के पिछले महीने के उस दावे के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी यह संदेश देने के लिए नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय गए थे कि वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं।ALSO READ: आखिर नरेंद्र मोदी कब तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, क्या कहते हैं उनके तारे सितारे?
 
मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में नागपुर में की गई उनकी पूर्व टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि मैंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में सोचने का यह सही समय नहीं है, क्योंकि 2029 में मोदी फिर से प्रधानमंत्री होंगे। वे मुंबई में 'इंडिया ग्लोबल फोरम' में बोल रहे थे।ALSO READ: PM नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा, नए वर्टिकल पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन
 
राउत ने यह दावा किया था : राउत ने दावा किया था कि मोदी 30 मार्च को संभवत: सितंबर में अपनी सेवानिवृत्ति का आवेदन पत्र लिखने संघ मुख्यालय गए थे। उनका इशारा 75 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हुए भाजपा के कुछ नेताओं की ओर था। प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी इस वर्ष सितंबर में 75 वर्ष के हो जाएंगे।ALSO READ: भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज
 
राज्यसभा सदस्य ने दावा किया था कि ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी के उत्तराधिकारी का फैसला संघ द्वारा किया जाएगा, यही कारण है कि मोदी को (संघ मुख्यालय में) बुलाया गया और चर्चा हुई। संघ की चर्चा बंद कमरे में होती है। संकेत बहुत साफ हैं। संघ अगला नेता तय करेगा और वह नेता महाराष्ट्र से हो सकता है।ALSO READ: पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
 
फडणवीस ने राउत के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि हमारी संस्कृति में जब पिता जीवित हो तो उत्तराधिकार के बारे में बात करना अनुचित है। यह मुगल संस्कृति है। इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है। संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री के बदले जाने के बारे में किसी भी चर्चा की जानकारी नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP : दमोह का दैत्य, नकली डिग्री दिखा 3 राज्यों में किए ढेरों इलाज, मिशन अस्पताल में ऑपरेशन से ले ली 7 जानें, पढ़िए फर्जी डॉक्टर की पूरी कहानी