Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लैंडिंग से पहले बजा राष्ट्रगान, खड़े भी नहीं हो पाए यात्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें लैंडिंग से पहले बजा राष्ट्रगान, खड़े भी नहीं हो पाए यात्री
नई दिल्ली , रविवार, 23 अप्रैल 2017 (13:10 IST)
नई दिल्ली। स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में लैंडिंग से ठीक पहले यात्री उस समय हैरान रह गए जब अचानक राष्ट्रगान बजने लगा। इस दौरान सभी यात्री सीट बेल्ट से बंधे होने के कारण राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े ही नहीं हो पाए।
 
मामला 18 अप्रैल का है, जब तिरुपति से हैदराबाद जाने वाली स्पाइस की फ्लाइट में लैंडिंग से पहले कैबिन क्रू ने राष्ट्रगान शुरू कर दिया था। यात्रियों के सामने एक समस्या यह भी थी कि वे राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हों या फ्लाइट नियमों के कारण सीट पर बैठे रहैं? इसे लेकर एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई है।
 
फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि हम उस लैंडिंग से पहले राष्ट्रगान को सुनकर हैरान रह गए। यात्रियों को सीट बेल्ट पहने रखने के लिए पायलट के निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर किया गया। कथित तौर पर क्रैबिन क्रू के एक सदस्य ने राष्ट्रगान को बीच में ही बंद कर दिया।
 
इस मामले में स्पाइसजेट की प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट में सवार एक क्रू ने प्ले लिस्ट में गलत नंबर सेलेक्ट कर दिया, जिससे कि राष्ट्रगान बजना शुरू हो गया। गलती का एहसास होते ही गाने को बंद कर दिया गया। हम यात्रियों को होने वाली परेशानियों के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रदर्शनकारी किसानों से मिले मुख्‍यमंत्री पलानीसामी, किया यह वादा...