Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वित्त मंत्रालय ने किया मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति का बचाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें National News
नई दिल्ली , बुधवार, 22 जून 2016 (17:28 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर निशाना साधने के बीच वित्त मंत्रालय ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का बचाव किया और कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में उनकी राय से वह पहले से ही वाकिफ था।
 
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के अर्थशास्त्री को मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाने का फैसला सोच-समझकर लिया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय को उनके चुनाव से पहले बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे मुख्य मुद्दों पर उनकी राय के बारे में पता था। मंत्रालय अरविंद सुब्रमण्यम पर स्वामी की टिप्पणी को महत्व नहीं देता।
 
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधने के बाद अब स्वामी ने मुख्य आर्थिक सलाहकार का रुख किया है और उनको पद से हटाने की मांग की है। स्वामी उस वक्त निशाना साध रहे हैं जबकि सुब्रमण्यम को देश के केंद्रीय बैंक के प्रमुख के तौर पर राजन का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युवक बिल्डिंग से कूदा, मौत का लाइव वीडियो