Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदर मल्होत्रा के निधन पर सुमित्रा महाजन को शोक

Advertiesment
हमें फॉलो करें National News
नई दिल्ली , रविवार, 12 जून 2016 (20:03 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जानेमाने पत्रकार इंदर मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
महाजन ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मल्होत्रा के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। देश ने एक वरिष्ठ पत्रकार खो दिया है। उन्होंने मल्होत्रा के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
 
प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल्होत्रा का यहां शनिवार को निधन हो गया था। वे 86 वर्ष के थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर पर थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।
 
'टाइम्स ऑफ इंडिया' के पूर्व संपादक मल्होत्रा ने कई किताबें लिखी हैं जिनमें इंदिरा गांधी : ए पर्सनल एंड पोलिटिकल बायोग्राफी, डायनेस्टी ऑफ इंडिया एंड बियोंड प्रमुख हैं। उन्होंने 'द गार्जियन' के लिए भी लिखा है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी ने दी साइना नेहवाल को 'ऑस्ट्रेलियाई ओपन' जीतने पर बधाई