Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत-पाक तनाव के बीच समुद्री हलचल तेज, नौसेना ने अरब सागर में जारी किया Navigation Alert

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pahalgam terror attack

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 4 मई 2025 (00:02 IST)
भारत के समुद्री प्राधिकारियों ने अरब सागर में भारतीय नौसेना के अभ्यास के मद्देनजर वाणिज्यिक जहाजों को सावधानी बरतने के लिए नौवहन अलर्ट जारी किया है। इस विषय से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। नौवहन अलर्ट ऐसे समय में जारी किया गया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर तनाव बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। समझा जाता है कि उन्होंने समुद्री क्षेत्र की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी। बैठक के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 
संबंधित विषय से परिचित लोगों ने बताया कि भारतीय नौसेना के अंतर्गत संचालित ‘नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस’ ने नौवहन अलर्ट जारी किया है। इन लोगों ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्यिक जहाजों को अरब सागर के कुछ हिस्सों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि भारत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भाषा Edited by: Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहलगाम हमले के बाद BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा