Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पलाऊ के एक मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, भारतीय नौसेना ने अपने पोत को भेजा मदद के लिए

Advertiesment
A Palau-flagged ship caught fire
Navy put out a massive fire on a cargo ship: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने द्वीपीय देश पलाऊ के ध्वज वाले एक जहाज के इंजन कक्ष में भीषण आग लगने के बाद उसकी सहायता के लिए अपने 'स्टील्थ फ्रिगेट' (stealth frigate) पोत को तैनात किया है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। 'स्टील्थ फ्रिगेट' वह जहाज होता है जिसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह दुश्मन की निगरानी प्रणालियों जैसे रडार या सोनार पर आसानी से न दिखे।
 
webdunia
भारतीय मूल के चालक दल के 14 सदस्य सवार थे : पलाऊ के इस संकटग्रस्त जहाज में भारतीय मूल के चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। यह जहाज गुजरात के कांडला से ओमान के शिनास जा रहा था। नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर ने रविवार को एमटी ई चेंग 6 की सहायता के लिए आए संदेश पर कार्रवाई की। यह जहाज अभी ओमान की खाड़ी में तैनात है।
 
webdunia
प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय मूल के चालक दल के 14 सदस्यों के साथ यह जहाज भारत में कांडला से ओमान के शिनास जा रहा था, तभी इसके इंजन कक्ष में भीषण आग लग गई और जहाज में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। उन्होंने बताया कि आईएनएस तबर से अग्निशमन दल और उपकरणों को नाव और हेलीकॉप्टर द्वारा संकटग्रस्ट जहाज पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
 
आईएनएस तबर से अग्निशमन दल और उपकरणों को जहाज की नाव और हेलीकॉप्टर द्वारा जहाज पर स्थानांतरित किया गया। 13 भारतीय नौसैनिक और क्षतिग्रस्त टैंकर के 05 चालक दल के सदस्य वर्तमान में अग्निशमन कार्यों में शामिल हैं, जहाज पर लगी आग की तीव्रता में काफी कमी आई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: अल्लाह के दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर देंगे, ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ ईरान का फतवा