Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई के नालासोपारा स्टेशन पर फंसे यात्री, नौसेना बनी मददगार

Advertiesment
हमें फॉलो करें navy rescue

रूना आशीष

, बुधवार, 11 जुलाई 2018 (09:56 IST)
मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश से नालासोपारा और वसई रोड स्टेशनों के बीच रेल की पटरियों के पानी में डूबे होने के कारण नालासोपारा स्टेशन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए नौसेना को तैनात किया गया है। 
 
रक्षा प्रवक्ता ने आज बताया कि पश्चिम रेलवे के अनुरोध के बाद पश्चिमी नौसेना कमान ने अत्याधुनिक वाहनों को काम पर लगाया है जो बाढ़ग्रस्त इलाके को पार कर फंसे हुए यात्रियों तक पहुंच सकते हैं। 
 
मुंबई में पिछले 48 घंटे से तेज बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है और इससे सड़क तथा रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
 
webdunia
उन्होंने बताया कि पश्चिमी नौसेना कमान आपात स्थितियों में मुंबईवासियों को सहायता पहुंचाने के लिए बचाव दल तथा आपातकालीन उपकरण रखता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीनी वस्तुओं के आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाएगा अमेरिका