Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुकमा हमला : शहीदों के परिजनों को मिलेगी 5 लाख की अनुग्रह राशि

हमें फॉलो करें सुकमा हमला : शहीदों के परिजनों को मिलेगी 5 लाख की अनुग्रह राशि
, मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (20:40 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस हमले में बिहार के शहीद 6 जवानों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए अनुग्रह राशि दिए जाने तथा शहीदों का अंतिम संस्कार राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नीतीश ने जवानों की श्हादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने इस हमले में बिहार के शहीद 6 जवानों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए अनुग्रह राशि दिए जाने तथा शहीदों का अंतिम संस्कार राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की है।
 
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के 25 जवानों की मौत हो गई थी जबकि छह जवान घायल हो गए थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Update : दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम