Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाणा का छोरा है 'द जंगल बुक' का मोगली

Advertiesment
हमें फॉलो करें Haryana
हिसार , सोमवार, 25 अप्रैल 2016 (20:45 IST)
अमेरिका में बनी फिल्म 'द जंगल बुक' में अपने धमाकेदार अभिनय से पूरी दुनिया में धमाल मचा रहा कलाकार नील सेठी मूलत: हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली शहर का है।
नील वर्तमान में भले ही अमेरिका का नागरिक हो, लेकिन उसका नाता सिरसा जिले के डबवाली से है। नील के दादा डॉ. रामजीदास सेठी का जन्म यहीं हुआ है। करीब 45 साल पहले अमेरिका जाकर बसे डॉ. रामजीदास अब भी हर साल डबवाली आते हैं। उनका पुश्तैनी मकान यहीं के अरोड़वंश गुरुद्वारा के पीछे स्थित है। नील भी बचपन में डबवाली आ चुका है।
 
13 वर्षीय नील ने फिल्म में मोगली का किरदार निभाकर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों से लेकर आम सिनेमा प्रेमियों को अपना दीवाना बना दिया है। अब तक यह फिल्म छह सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। नील के पापा डॉ. सैम और मां डॉ. रत्ना सेठी अमेरिका में दंत सर्जन हैं।
 
22 दिसंबर 2003 में अमेरिका में जन्मे नील फिलहाल छठी कक्षा का छात्र है। जंगल बुक के निर्देशक जॉन फेवरू ने नील को स्कूल में एक नाटक में अभिनय करते हुए देखा तो वह उसकी अभिनय की विलक्षण प्रतिभा से बेहद प्रभावित हुए और उसे अपनी फिल्म के लीड रोल में लेने तथा इसके लिए 30 करोड़ रुपए मेहनताने की पेशकश अभिभावकों के समक्ष रखी जिसे उन्होंने मान लिया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi