Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेपाली पीएम ओली ने स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को किया फोन

Advertiesment
PM Modi
नई दिल्ली। नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बधाई दी।

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों में क्या-क्या बातचीत हुई, इसको लेकर अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ओली ने पीएम मोदी को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ कोरोना संकट पर भी बातचीत की।

इससे पहले ओली ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत के लोगों के लिए और अधिक प्रगति और संपन्नता की कामना है।


उल्लखनीय है कि नेपाल द्वारा नए राजनीतिक नक्शे में भारतीय इलाकों को शामिल किए जाने की वजह से दोनो देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस live Updates : स्वतंत्रता दिवस पर बोले केजरीवाल, 750 कोरोना मरीजों का प्लाज्मा विधि से इलाज