Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, दादा बने मुकेश

हमें फॉलो करें अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, दादा बने मुकेश
, गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (15:24 IST)
मुंबई। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए हैं।मुकेश के पुत्र आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया।

आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल 9 मार्च को हुई थी। दोनों स्कूल के समय से ही मित्र थे। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री की है। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए। उनके बड़े बेटे को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

अंबानी परिवार के प्रवक्ता के एक बयान में कहा गया, श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।आकाश और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका की मार्च 2019 को शादी हुई थी।
 
मुकेश अंबानी (63) और उनकी पत्नी नीता के तीन बच्चे हैं- जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा, दोनों 29 साल के और 25 वर्षीय अनंत। अंबानी परिवार विदेश में काफी समय बिताने के बाद पिछले महीने दिवाली से ठीक पहले मुंबई लौटा था।

बयान में कहा गया, नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी है।बयान के मुताबिक, नए शिशु के आगमन से मेहता और अंबानी परिवारों को बहुत खुशी मिली है और मां तथा बेटा दोनों स्वस्थ हैं।(वार्ता/भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए संसद भवन का शिलान्यास, पीएम मोदी को याद आया वह दिन