Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रामलीला मैदान में पकाई जा रही है 5,000 किलोग्राम 'समरसता खिचड़ी', विश्व रिकॉर्ड पर नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें New Delhi
, रविवार, 6 जनवरी 2019 (17:35 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई पिछड़े वर्ग के लोगों का 'भीम महासंग्राम' आयोजित कर रही है जिसके लिए रविवार को रामलीला मैदान में 5,000 किलो 'समरसता खिचड़ी' बनाने की तैयारी शुरू की गई।
 
 
यह खिचड़ी पकाने पकाने वालों में शामिल एक रसोइए ने बताया कि 'समरसता खिचड़ी' को पकाने के लिए 400 किलो चावल, 100 किलो मसूर की दाल, 350 किलो सब्जियां, 100 किलो देशी घी, 100 लीटर तेल, 2,500 लीटर पानी और 250 किलो मसालों का उपयोग किया जा रहा है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी में करीब 3 लाख दलितों के घरों से एकत्र किए गए चावल और मसूर की दाल से एक विशाल बर्तन में 5,000 किलो 'समरसता खिचड़ी' पकाई जा रही है। यह कवायद विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए की जा रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने पहले कहा था कि एक पात्र में 3,000 किलो खिचड़ी पकाने का विश्व रिकॉर्ड नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर के नाम पर है। वे अब एक पात्र में 5,000 किलो समरसता खिचड़ी पकाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में बिल्डिंग की छत से गिरकर एक मीडियाकर्मी की मौत