Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफ्रीकी नागरिकों पर हमले के आरोप में 5 गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें New Delhi
, रविवार, 29 मई 2016 (19:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में अफ्रीकी नागरिकों पर हमला करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के उपायुक्त ईश्वर सिंह ने दी। 
महरौली में गुरुवार रात को कई घटनाओं में छह अफ्रीकी नागरिक घायल हो गए थे। इस संबंध में पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। इससे पहले अफ्रीकी नागरिकों के साथ ताजा हिंसक घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और स्थानीय लोगों को विदेशियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील किया जाएगा।
 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा यह मुद्दा उठाने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल से बात की है। अफ्रीकी नागरिकों ने अपनी सुरक्षा के मसले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की बात कहीं है। राजधानी में पिछले सप्ताह कांगो के नागरिक की हत्या हो गई, जबकि 26 मई की रात को कुछ अफ्रीकी लोगों के साथ मारपीट की गई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चारधाम यात्रियों का फोटोमैट्रिक पंजीकरण