Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय हॉकी की समृद्ध विरासत को पुनर्जीवित किया, ब्रांज जीत पर बोलीं नीता अंबानी

हमें फॉलो करें Nita Ambani
, गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (22:46 IST)
Nita Ambani's statement on Indian hockey team's victory in Olympics : भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया है। भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और आईओसी सदस्य नीता अंबानी ने कहा कि टीम इंडिया की इस जीत से भविष्य में अब इस खेल को लेकर और भी रास्ते खुलेंगे। टीम ने ओलंपिक में भारतीय हॉकी की समृद्ध विरासत को पुनर्जीवित किया है।
ALSO READ: मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले समेत कई भारतीय एथलीट्स का नीता अंबानी ने इंडिया हाउस में किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य एवं रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष नीता एम. अंबानी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों की हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। नीता अंबानी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई।
ALSO READ: विनेश का जज्बा किसी भी पदक से ज्यादा चमकता है: नीता अंबानी
अंबानी ने कहा कि इस टीम की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और अथक कोशिशों ने ओलंपिक में भारतीय हॉकी की समृद्ध विरासत को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय हॉकी टीम की कड़ी मेहनत से मिली सफलता का जश्न मना रहा है। हम आने वाले दिनों में आपको और भी अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन, मुहम्मद यूनुस को PM मोदी ने भेजा संदेश